इंदिरा गांधी स्टेडियम में म्यूजिक के नशे में झूमे युवा
नई दिल्ली । इंदिरा गांधी स्टेडियम स्टेडियम में मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। विभिन्न राज्यों से आए उनके प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा गायक को लाइव सुनने का सपना पूरा किया। ढिल्लों ने अपने सुपरहिट गानों के जरिए सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त माहौल और रोमांचक हो गया जब मशहूर सिंगर हनी सिंह और जैजी बी ने अचानक मंच पर एंट्री की। यह प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। हनी सिंह ने ब्राउन रंग, मखना, और डोपशोप जैसे अपने लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी। वहीं, जैजी बी ने जीने मेरा दिल लुटिया और पार्टी गेटिंग हाट जैसे गानों से समां बांध दिया। ढिल्लों ने अपने हिट गाने ब्राउन मुंडे और तेरा दिल टूटेगा तो पता लगेगा पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टेडियम में मौजूद हर कोई उनके गानों पर झूमता नजर आया। कॉन्सर्ट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी टिकटें शो से पहले ही बिक गई थी।

दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक