दही से मिल सकता है इंस्टेंट निखार, बस ऐसे करें अप्लाई
सुंदर दिखने के लिए लोग चेहरे का खास ख्याल रखते हैं। जिन लोगों के चेहरे का निखार छिन गया है वे दही की मदद ले सकते हैं। दही की मदद से आप घर बैठे स्किन पर जबरदस्त निखार ला सकते हैं वो भी 5 मिनट में। स्किन एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि चेहरे को बेदाग बनाए रखने के लिए महीने में एक बार फेशियल करने की जरूरत होती है।
जिन महिलाओं के पास पार्लर जाने का वक्त नहीं होता वे घर बैठे ही दही की मदद से स्किन को साफ कर सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन पर दही से एलर्जी है तो आपको इसे करने से बचना चाहिए। दही में आप कुछ चीजें मिलाकर फेशियल कर सकते हैं। नीचे जानिए जरूरी टिप्स….
क्लिंजिंग
दही से फेशियल का पहला स्टेप क्लिंजिंग है। इसे करने के लिए आप थोड़े से दही को हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं। फिर इससे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अच्छे से मसाज करने के बाद रुई की मदद से इसे साफ करें।
स्क्रबिंग
फेशियल में स्क्रबिंग करने के लिए आप दही में चावल के आटे को मिलाएं और फिर इस मिश्रण की मदद से स्क्रब करें। इससे चेहरे की गंदगी निकल जाती है। बता दें कि कोरियन स्किन केयर में चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है।
मसाज
तीसरा स्टेप्स फेशियल में मसाज है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इसके लिए आप दही में जैतून या बादाम का तेल मिलाएं और फिर इसकी मदद से मसाज करें।
फेस पैक
दही फेशियल में फेस पैक काफी जरूरी होता है। ये स्किन टाइड करने और पोर्स को क्लोज करने में मदद करता है। दही से पैक बनाने के लिए इसमें कॉफी मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरे को साफ करें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से स्किन की चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान