नोएडा में महिलाओं से बदसलूकी, एलिवेटेड रोड पर कार से किया पीछा
नोएडा|नोएडा में एलिवेटेड रोड पर शनिवार देर रात परिवार के साथ कार में जा रहीं महिलाओं का कार सवार दो इंजीनियरों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए। पीड़ितों ने आरोपियों की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि सेक्टर-18 की ओर से एलिवेटेड रोड पर कार में सवार एक परिवार सेक्टर-61 की ओर जा रहा था। कार में पिछली सीट पर महिलाएं और बच्चे थे। आगे की दोनों सीट पर परिवार के पुरुष थे। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर कार सवार युवकों ने ओवरटेक करके महिलाओं को अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। परिजनों ने मोबाइल से आरोपियों की करतूत रिकॉर्ड कर ली। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि चलती कार से वीडियो बनते देखने के बाद भी अश्लील इशारे करते रहे। विरोध करने पर अभद्रता करने लगे। पीड़ितों ने इसके वीडियो वायरल कर दिए। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
नोएडा के दलित प्रेरणा पर गंदी हरकतें, 3 अश्लील वीडियो वायरल; FIR दर्ज
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को जब्त कर दिया। आरोपियों की पहचान अमित कुमार और अभिषेक के रूप में हुई। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी के में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। वे जेवीएस सोसाइटी में किराये पर रहते हैं।
शराब के नशे में थे आरोपी
चलती कार से आरोपियों की करतूत की वीडियो बनाने वाले पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपी शराब के नशे में थे। उन्हें यह भी डर नहीं था कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आरोपियों की इस हरकत को देखकर पीड़ित परिवार भयभीत है। गनीमत रही कि महिलाओं और बच्चों को लेकर जा रहे युवकों ने कार नहीं रोकी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 100 से अधिक फ्लैटों वाले 8 अवैध रिहायशी टावर सील
एलिवेटेड रोड पर हो सकता था हादसा
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों वाहन तेज गति से एलिवेटेड रोड पर दौड़ रहे हैं। आरोपी युवक बार-बार कार के स्टेयरिंग को छोड़कर हाथ से अश्लील इशारे करता दिखाई दे रहा है। बराबर वाली सीट पर बैठा युवक भी उसे उकसा रहा है। अगर आगे चल रहा कोई वाहन ब्रेक लगा देता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
● पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में पुलिस को सूचना देने के लिए 112 नंबर डायल करें। हेल्पलाइन नंबर 1090 भी कॉल कर सकते हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश