यूके की कंपनी ने पीथमपुर में मांगी 40 एकड़ जमीन
भोपाल। फार्मा और कन्ज्यूमर हेल्थ प्रोडक्ट में दुनिया की एक बड़ी कंपनी हेलियॉन (यूके) पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 2 हजार करोड़ से अधिक निवेश करेगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इंडस्ट्रियल और फार्मा सेज का दौरा किया और जमीन पसंद की। कंपनी ने 40 एकड़ जमीन मांगी है, ताकि एक बड़ी यूनिट स्थापित की जा सके।
हेलियॉन ग्रुप करेगा स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 2 हजार करोड़ का निवेश
कंपनी का अभी देश में एक भी प्लांट नहीं है, हालांकि संयुक्त उपक्रम के रूप में वह काम कर रही है। इस लिहाज से यूके की एक बड़ी कंपनी इंदौर से अपने कामकाज की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी का 5 सदस्यीय दल आया है, जिसमें समूह के एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस, तकनीकी प्रमुख रणदेव गुणासिंघे, निदेशक अनूप ढींगरा, कार्पोरेट अफेयर निदेशक वैदिका कपूर और प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित असाटी शामिल हैं। टीम ने एमपीआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) अफसरों के साथ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। कार्यकारी संचालक राजेश राठौर ने उन्हें यहां चल रहे प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार की जानकारी दी।
सीएम की यात्रा में मिले न्योते के बाद आई है कंपनी
नवंबर के आखिरी सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने इंग्लैंड, जर्मनी और इटली गए थे। उस दौरान हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधियों से उनकी चर्चा हुई थी। तभी कंपनी ने प्रदेश में निवेश में इच्छा जताई थी।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक