शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट पर बंद हुआ। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। इससे पहले गत दिवस भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक करीब (0.17 फीसदी) टूटकर 81,444.66 अंकों पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी भी 41.35 अंक तकरीबन (0.17फीसदी) नीचे आकर 24,812.05 अंकों पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ ही बंद हुए, जबकि शेष सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ नीचे आये। इसी प्रकार निफ्टी की केवल 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 4.44 फीसदी ऊपर आये जबकि टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.79 फीसदी गिरे।
सेंसेक्स की कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 1.99 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.12 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.63 फीसदी, एटरनल 0.47 फीसदी, भारती एयरटेल 0.47 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.35 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.22 फीसदी की बढ़कर बंद हुए।
वहीं दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.55 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.35 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.25 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.16 फीसदी, एनटीपीसी 0.85 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.77 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.73 फीसदी, एचसीएल टेक 0.64 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.64 फीसदी, इंफोसिस 0.45 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.44फीसदी, टाटा स्टील 0.36 फीसदी, पावरग्रिड 0.33 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.33 फीसदी, आईटीसी 0.32 फीसदी, सनफार्मा 0.17 फीसदी, रिलायंस 0.10फीसदी, एसबीआई 0.06फीसदी गिरावट पर बंद हुए।
इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला पर शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी के चलते जल्द ही हरे निशान में आ गया। सुबह सेंसेक्स 160.49 अंक बढ़कर 81,743.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 57.40 अंक बढ़कर 24,910.80 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी बैंक 33 अंक बढ़कर 55,747.15 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 20.35 अंक की गिरावट के बाद 58,358.95 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7.55 अंक की गिरावट के बाद 18,412.80 पर था। विश्लेषकों के अनुसार मध्य पूर्व में युद्ध को लेकर तनाव कम करने की बाजार की उम्मीदें टूट गईं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि संघर्ष के बढ़ने का संकेत मिलता है। एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जापान और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जकार्ता, हांगकांग और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डॉव जोन्स 299.29 अंक की गिरावट के साथ 42,215.80 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 50.39 अंक की गिरावट के साथ 5,982.72 पर और नैस्डैक 180.12 अंक की गिरावट के साथ 19,521.09 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके