भाजपा की सरकार में गोविंद सिंह को निपटाने की तैयारी
भोपाल । आयकर विभाग ने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने मंत्री गोविंद सिंह के साले, सरहज और उनके बेटे को अपने निशाने पर ले लिया है। आयकर विभाग को जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार 195 एकड़ जमीन के सारे दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
गोविंद सिंह राजपूत परिवार को जो जमीन दान में मिली बताई जा रही है। उसके बारे में भी आयकर विभाग ने अपनी जांच तेज कर दी है। आने वाले दिनों में गोविंद सिंह के ऊपर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले के भाजपा नेता कांग्रेस से आयातित गोविंद सिंह राजपूत से भारी नाराज हैं। भाजपा में आने के बाद बड़ी तेजी के साथगोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की राजनीति मे अपनी पेठ बनाने की कोशिश की है। जिसके कारण भाजपा संगठन में गोविंद सिंह को लेकर लगातार विरोध बढ़ता चला जा रहा है। सागर जिले में आर पार की लड़ाई में गोविंद सिंह पर हमले हो रहे हैं। विधानसभा के चुनाव में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। जिसके कारण अब कांग्रेस के आयातित नेताओं को निपटाने का नया दौर शुरू हो गया है। सागर जिला प्रशासन से आयकर विभाग ने सभी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। गोविंद सिंह राजपूत और उनके रिश्तेदारों के नाम पर पिछले 10 सालों में जो भी जमीन खरीदी गई है, या राजस्व रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन किए गए हैं। उन सब की जांच आयकर विभाग कर रहा है।
आयकर विभाग बेनामी संपत्ति अधिनियम 1988 की धारा 21 के तहत सारे दस्तावेजों को संज्ञान में ले रही है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साले हिमाचल सिंह राजपूत, करतार सिंह राजपूत, सविता बाई राजपूत, प्रथमेश राजपूत और शुभम राजपूत जांच के दायरे में लिया है। 195 एकड़ जमीन में से पिछले 10 सालों में कितनी आय बताई गई है। किसकी रिटर्न में आय है। आयकर विभाग जिसकी भी जांच कर रहा है।
गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा, यह मामला बहुत पुराना है। जो जमीन उन्हें दान में दी गई थी। दान दी गई जमीन उन्होंने वापस कर दी है। जो भी हुआ है सब वर्तमान कानून के अनुसार सही है। आयकर विभाग ने मुझ से कोई पूछताछ नहीं की है। मेरे राजनीतिक विरोधी इस मामले को हवा दे रहे हैं।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह