नौसेना प्रमुख ने नाविका सागर परिक्रमा की टीम से संवाद कर बढ़ाया हौंसला
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर नाविका सागर परिक्रमा-2 की दो महिला नौसैन्य अधिकारियों की टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इसमें उन्होंने दोनों को दृढ़ निश्चय और साहसिक व समर्पित भाव से की जा रही इस समुद्री यात्रा के लिए बधाई दी। नौसेना ने बताया कि परिक्रमा में नौसेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा शामिल हैं।
यह दोनों बल के समुद्री पोत तारिणी के जरिए गोवा के समुद्र से होते हुए दुनिया का चक्कर लगाने के लिए निकली हुई हैं। यात्रा के दूसरे पड़ाव के रूप में दोनों तमाम चुनौतियों को पार कर फ्रीमैंटल से लिटिलटन पहुंची हैं। नौसेना ने एडमिरल त्रिपाठी की इस बातचीत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दोनों महिला अधिकारियों की यह यात्रा न केवल उत्कृष्टता को लेकर नौसेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। बल्कि यह देश और दुनिया के युवाओं के लिए भी प्रेरणा की एक अनोखी मिसाल प्रस्तुत करती है। नौसेनाप्रमुख ने नौसेना के सभी कर्मियों की तरफ से लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका यह दृढ़ संकल्प भारत की समुद्री विरासत में एक महत्वपूर्ण प्रेरणादायक अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल