कई जगह दिखा चांद, आज से शुरू हुआ पहला रोजा
दिल्ली| देश में रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा आज होगा। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने घोषणा की कि चांद दिखाई दिया है। आज से रोजा रखने की शुरुआत होगी। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी चांद दिखने की घोषणा की।
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार का संभावित समय
संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें।
सऊदी अरब में मंगलवार को दिखा था चांद
सऊदी अरब में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को चांद दिखाई देने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही शाबान का महीना समाप्त हो गया और रमजान 1447 हिजरी की शुरुआत हो गई। सऊदी अरब में मंगलवार रात से ही तरावीह की नमाज अदा की गई और बुधवार, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा गया।

'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस