टोल प्लाजा पर महिलाकर्मी से दुर्व्यवहार, नोएडा पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल प्लाजा पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता टोल फ्री की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. धरने के दौरान टोल प्लाजा पर तैनात महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया. अब थाना दादरी पुलिस ने इस मामले में मुकदमें में नामित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल है.
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने अशांति फैलाने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है. आरोपियों की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, मौके से अन्य आरोपियों की फोटो-वीडियो पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था. वीडियो में महिलाकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई और उन्हें धक्का दिया गया.
क्या है पूरा मामला
एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि लुहारली टोल प्लाजा पर कुछ लोग अपनी स्थानीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. धरने में बैठे हुए लोगों में से ही एक व्यक्ति द्वारा महिला टोल कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. थाना दादरी पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए, घटना के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया. वहीं, मुकदमें में नामित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके अतिरिक्त थाना दादरी पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है. जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी