इंदौर, भोपाल और जबलपुर छोड़ कलेक्टरी में महिला अफसरों का जलवा
मप्र सरकार ने करीब 30 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी
सीताराम ठाकुर, भोपाल। मप्र के इतिहास में यह पहला मौका है कि सरकार ने 17 जिलों में कलेक्टर की कमान महिला अफसरों को सौंपी है। इसमें सीएम मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की जुगलजोड़ी ने ही यह संभव कर दिखाया है। अभी तक अधिकतम 8 से 12 जिलों में ही महिलाओं को कलेक्टरी दी गई। एक हिसाब से देखा जाए तो करीब 30 प्रतिशत महिलाओं को कलेक्टरी दी गई है। क्योंकि वर्तमान में मप्र में 55 जिले हैं। रिटायर्ड आईएएस अफसर राजीव शर्मा के अनुसार, महिला आईएएस कलेक्टर बनकर जब गांव-गांव जाती है तो गांव की लड़कियों और महिलाओं में भी यह ताकत देखने को मिलेंगी, कि वह एक महिला अफसर के पास जाकर अपनी बात रख सकती है। इससे महिला सशक्तिकरण में महिलाओं को संबल मिलेगा और लड़कियां भी आने वाले समय में पढ़ाई के माध्यम से कुछ कर गुजरने में माहिर होगी। इसके आने वाले समय में सरकार को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। एक समय यूपीएससी में बहुत कम युवतियां सिलेक्ट होती थीं, लेकिन कुछ सालों से लगातार महिलाएं आईएएस बनकर सिविल सेवा में आकर अपना नाम कमा रही हैं। वे फील्ड में जाकर अच्छा काम कर रही हैं और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के जरिए महिला तथा लड़कियों को मजबूत बनाने में प्रेणा देने की भूमिका निभा रही हैं।
मप्र में ये महिला आईएएस रही दंबग
मप्र में अभी तक पूर्व मुख्य सचिव रही निर्मला बुच, अलका सिरोही, सुषमानाथ, ताजउवर रहमान साहनी, अरुणा शर्मा, गौरी सिंह, अजिता पांडे पाजपेयी आदि ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी हैं। वहीं वर्तमान में दीप्ति गौड़ मुखर्जी, रश्मि अरुण शमी, पल्लवी जैन गोविल, नीलम शमी राव, दीपाली रस्तोगी आदि ने काम के मामले में अपनी अलग जगह बनाई है। पूर्व में रही महिला अफसरों के साथ ही वर्तमान में केंद्र सहित मप्र में पदस्थ सीनियर महिला अफसरों ने नई कलेक्टर बनाई जा रही आईएएस को सीखने की जरूरत है।
17 जिलों में ये महिला आईएएस कलेक्टर
रुचिका चौहान ग्वालियर, प्रतिभा पाल रीवा, सोनिया मीना नर्मदापुरम, नेहा मीना ााबुआ, रिजू बाफना शाजापुर, भव्या मित्तल खरगोन,अदिति गर्ग मंदसौर, रानी बाटड मैहर, प्रीति यादव आगर-मालवा, जयति सिंह बड़वानी, ऊषा परमार पन्ना, रजनी सिंह नरसिंहपुर, शीतला पटले सिवनी, नीतू माथुर आलीराजपुर, अंजू पवन भदौरिया डिंडौरी, जमुना भिडे निवाड़ी तथा मिशा सिंह रतलाम में कलेक्टरी संभालेगी। इनमें से ऊषा परमार, रजनी सिंह, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया, जमुना भिडे और मिशा सिंह को पहली बार कलेक्टरी मिली है। वैसे पहली बार कलेक्टरी करने वाली महिला अफसरों में अधिकांश के नाम शामिल हैं।

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली