बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
भोपाल। मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात में राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया यहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मंडला, रायसेन में भी तीन डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आज जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलेगी।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से पूरा मध्यप्रदेश पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यह दौर अगले 3 दिन यानी, 16 दिसंबर तक बना रहेगा। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इधर भोपाल में शुक्रवार-शनिवार की रात 10 साल में दूसरी सबसे सर्द रात रही।
आज इन शहरों में चलेगी शीत लहर
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई शहरों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार भोपाल,नीमच, मंदसौर, धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवा चलेंगी। वहीं, सीहोर, रायसेन, विदिशा में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे भी रहेगा। नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
इसलिए बढ़ रही कड़ाके की ठंड
पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक