एमआरआई से पहले दो बार एनेस्थीसिया, बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा
ग्रेटर नोएडा|बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर पी-3 स्थित केबी हेल्थ केयर लैब में एमआरआई जांच के दौरान छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश करने वाली दवा (एनेस्थीसिया) दो बार दी थी। काफी देर तक होश नहीं आने पर आरोपी डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दिन भर धरना दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आरोपी डॉक्टर समेत दो को हिरासत में लिया गया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव निवासी प्रशांत ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके छह साल के भतीजे गर्व कसाना उर्फ चीकू को काफी समय से दौरा पड़ने की समस्या थी। सेक्टर गामा-2 स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद बच्चा ठीक हो गया । डॉक्टर ने एमआरआई और दिमाग की जांच कराने को कहा था। बृहस्पतिवार को परिजन बच्चे को लेकर सेक्टर पी-3 स्थित केबी हेल्थ केयर लैब पहुंचे थे।आरोप है कि सुबह एनेस्थीसिया के डॉक्टर को बुलाया गया। बच्चे को बेहोशी की दवा देने के बाद एमआरआई की गई। इस बीच बच्चे को दो बार दवा दी गई। इससे मात्रा अधिक हो गई। एमआरआई के बाद बच्चे को बाहर लाया गया लेकिन काफी देर तक वह होश में नहीं आया। पूछने पर डॉक्टर दवा का असर होने की बात कहते रहे। काफी देर तक होश नहीं आने पर डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे फिर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस प्रकरण में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर आती है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे। जिम्मेदारों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ
लैब को कराया गया बंद
परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने केबी हेल्थ केयर लैब को बंद कर दिया है। परिजनों ने मांग की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक पैथोलॉजी लैब को खुलने न दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।
मौत के बाद भी घर से निकली बरात
चीकू के बाबा ब्रह्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बड़े भाई के बेटे की शादी है। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। चीकू की मौत के बाद महौल गमगीन हो गया। हालांकि शादी को टाला नहीं गया। भतीजे की बरात चीती गांव में गई। बिना बैंड बाजे के बरात चीती पहुंची। बरात में 20 से 30 लोग ही शामिल हुए। गमगीन माहौल में शादी की रस्मों को पूरा किया गया। चीकू के पिता विक्की कसाना है। चीकू का छोटा भाई भी है।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश