स्वतंत्रता दिवस पर राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा
राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख लोग सिहर उठे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं, घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे 53 पर बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास एक अर्टिगा कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। कार और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही छह युवकों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे युवक
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त और वीकेंड की छुट्टी के चलते सभी 6 मृतक युवक इंदौर से ओडिशा की ओर धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन छह युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंट्रोल खोकर दूसरी लेन में गई कार
जानकारी के अनुसार चिरचारी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। और कार में सवार सात में से छह युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक जो कार का ड्राइवर था, वो गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया होगा।

केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इंदौर में करण औजला का बड़ा कॉन्सर्ट, नगर निगम ने की साउंड सिस्टम जब्ती
न स्टे, न राहत: सोम डिस्टिलरीज केस 23 मार्च को फिर टॉप प्राथमिकता पर सुना जाएगा
इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया