छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा
छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान से लोगों की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके बाद दिन का तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। दूसरी ओर उत्तरी भागों में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके दो दिन बाद एक से दो डिग्री दिन का पारा गिर सकता है।
प्रदेश के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। आगामी दिनों में इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। रायगढ़ में 41.01, बिलासपुर में 40.3, मुंगेली में 41.5, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.8, बेमेतरा में 41, रायपुर में 40.6 और राजनांदगांव में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब