हमीदिया की महिला डॉक्टर मनचले की हरकतो से हुई परेशान
भोपाल। महिला थाना पुलिस ने जीएमसी की जुनियर लेडी डॉक्टर की शिकायत पर एक मनचले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक मरीज के इलाज के दौरान आरोपी ने उसका नंबर हासिल कर लिया और बाद में उसे अशलील मैसेज भेजने लगा। महिला थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह पुराने शहर के बैरसिया रोड पर रहती है, और जीएमसी से पढ़ाई कर कर रही है। करीब 6 महीने पहले अस्पताल में एक बर्निंग केस आया था। उस मरीज के साथ आए नीलबड़ निवासी इरशाद नामक युवक से उसकी पेशेंट के इलाज के संबध में बात होती थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला डाक्टर का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद वह उसे मैसेज भेजने लगा। पहले तो वह मोबाइल पर व्यवहारिक मैसेज करता था। लेकिन बाद में वह उसे अनगर्ल मैसेज भेजने लगा। इस पर युवती ने उसे मैसेज न करने की समझाइश दी। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। महिला डॉक्टर ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तब उसने दूसरे नंबर से मैसेज कर उसे परेशान करना शुरु कर दिया। समझाइश देने पर भी जब आरोपी इरशाद की हरकतें बंद नहीं हुई तब वह पुलिस के पास पहुंची। जॉच के बाद ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया हैं।

सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान