पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल
दिल्ली| में मौसम बदलने वाला है। साथ ही, एनसीआर में भी मौसम का उलटफेर देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ मैदानी इलाकों में बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली एनसीआर में दिन के वक्त 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
शिमला
मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दोपहर से शाम तक आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे। दूसरी ओर, रविवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.6, आया नगर में 9.5, लोधी रोड में 11.2 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
18 फरवरी को बारिश का अनुमान
दिल्ली एनसीआर में 17 फरवरी से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 17, 18 और 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसी दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों दोपहर या शाम के वक्त बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जाएगी। इसके बाद 19 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री जबकि 21 फरवरी को 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान की बात करें, तो दिल्ली में 16 और 17 फरवरी को इसके 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 18 से 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। कुल मिलाकर तापमान में किसी बड़े उलटफेर का अनुमान नहीं है।

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके