बूंदाबांदी से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, 10 डिग्री तक गिरा पारा
नई दिल्ली|दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को देखने को मिला। ऐसे में तड़के सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाया था। तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। ऐसे में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि, सुबह के समय दफ्तर जाते समय लोग अपने आप को भीगने से बचाते हुए दिखाई दिए। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के नरेला, बावाना और एनसीआर के गाजियाबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की गरज, बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए हैं।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, बुधवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत रही।मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 15.5, आया नगर में 15.2, लोधी रोड में 15.8 और पालम में 15.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 19 से लेकर 22 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 23 फरवरी से इसमें और बढ़ोतरी देखी जाएगी। 23 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
32 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।23 और 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके अलावा, 22 से लेकर 24 फरवरी तक आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही नजर आने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद के 5 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता