शिवा बुक ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क ध्वस्त 20 करोड़ का लेनदेन पकड़ा गया
प्रदेश में महादेव बुक ऐप के बाद अब शिवा बुक ऐप की भी एंट्री हो गई है। खैरागढ़ पुलिस ने छापा मारकर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनका कनेक्शन नागपुर से भी बताया जा रहा है। खैरागढ़ के अलावा इसे दुर्ग से भी ऑपरेट किया जा रहा था।
बड़ा नेटवर्क ध्वस्त
मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 6.50 लाख रुपए नकद व अन्य सामान बरामद किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खातों में 20 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले की जांच की गई। इस दौरान बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हो गया।
राज्य के अलग-अलग जिलों के हैं आरोपी
एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद सट्टा ऐप के दो ब्रांच को ध्वस्त किया गया है। आरोपियो के बैंक खातो को सीज किया गया है । पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले मुख्य आरोपियों में छत्रपाल पटेल (21) निवासी डोगरगढ़, निकुंज पन्ना (24) निवासी जशपुर, समीर बड़ा (34) सुपेला भिलाई, चंद्रशेखर अहिरवार (33) शंकरनगर सुपेला भिलाई और डूमेश श्रीवास (21) सुपेला भिलाई को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अंडा दुर्ग निवासी वेदप्रकाश जोशी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

‘हेनरी’ की बढ़ सकती है मुश्किलें
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय