13 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या: हाथ बंधे, गले पर निशान; लोगों की रुह कांप उठी
फिरोजाबाद के टूंडला सुभाष चौराहे स्थित पोस्ट ऑफिस के पास निर्माणाधीन दुकान की छत पर 13 वर्षीय एक किशोर का नग्नावस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर से कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामला सुभाष चौराहे से 20 मीटर दूर पोस्ट ऑफिस के पास की है। शुक्रवार सुबह एक निर्माणधीन दुकान की छत पर एक किशोर का शव पड़ा देख आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ अमरीश कुमार व थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किंतु काफ़ी समय तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
बाद में उसकी शिनाख्त कच्चा टूंडला निवासी मोहित पुत्र रमेश के रूप में हुई, जो रात्रि में कबाड़ा बीनने का काम करता था। मौके पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम ने शाक्ष्य जुटाये है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया की किशोर की गला दवा कर हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसके साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
‘हेनरी’ की बढ़ सकती है मुश्किलें
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत