दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी—दो की मौत, कई घायल
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए, दो घायलों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय इस बस में 30 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। देर रात दमकल विभाग को बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास एक स्लीपर बस पलट गई। होदसे में 23 लोगों घायल हुए, इनमें से दो लोगों की जान चल गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में सुबह 1.10 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बस जयपुर से दिल्ली पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, 23 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 12 को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम धामपुर जिला बिजनौर (यूपी) के निवासी थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह