आगरा में एक ही रात में दो मौतें, प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा मामला
आगरा | उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रहनाकला में सोमवार सुबह उस वक्त भारी सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटके हुए मिले। शुरुआती जांच-पड़ताल और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।
मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम (पुत्र महेंद्र सिंह) के रूप में हुई है, जो रैपिडो में कार्य करता था और पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों एक ही गांव और एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे।
घर में एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
घटना के समय युवती के माता-पिता किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर दोनों ने युवती के घर में ही एक ही फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह जब परिजनों को इस खौफनाक घटना की भनक लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एत्मादपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विधिवत जांच शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से तमाम महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों और परिस्थितियों का आधिकारिक रूप से खुलासा हो सकेगा।

कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान