गेंदबाजों का कहर, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया; सुपर-8 में बनाई जगह
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हरा दिया है. जिसके साथ सूर्य की टीम वर्ल्ड कप के अगल राउंड यानी की सुपर 8 में भी पहुंच गई है. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की शानदार 77 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने 176 रनों का टारगेट रखा. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके पाकिस्तान की पूरी टीम को 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर कर दिया. भारता का अगला मैच अब 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.
ईशान किशन रहे मैच के हीरो
40 गेंद में 77 रन बनाने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उनकी पारी ने भारत को 175 का बड़ा स्कोर बनाने में अहम भुमिका निभाई.
पाकिस्तान 114 पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने 175 रनों का बचाव करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को 18 ओवर में ही 114 रनों पर ढेर कर दिया. जिसके साथ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 8-1 की बढ़त हो गई है. बल्लेबाजी में किशन ने शानदार बल्लेबाज की तो वहीं गेंदबाजों ने भी अपना काम अच्छे से किया है. जिसकी वजह से हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण को 2-2 विकेट मिले. पाकिस्तान की तरफ से केवल उस्मान खान सबसे ज्यादा 44 रन बनाकर टॉप स्कोर रहे.
17 ओवर का खेल खत्म
17 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं और उसे मैच जीतने के लिए 70 रनों की अभी भी जरूरत है.

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह