यूपी और बिहार आने-जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट
नई दिल्ली। रेल यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। पूर्वी दिशा की कई ट्रेनें दो से 12 घंटे की देरी से चल रही हैं। लोकल ट्रेनों के भी लेट होने से डेली पैसेंजर्स को अपने वर्कप्लेस तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (15558) एक घंटे की देरी से शाम 4.10 बजे, आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (05580) 12.55 घंटे की देरी से शाम 6.10 बजे और आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस (15026) 5.35 घंटे की देरी से शाम 7 बजे चलेगी। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर स्पेशल (02570) सवा घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15128) 2.40 घंटे की देरी से दोपहर 2.15 बजे, बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) 6.41 घंटे की देरी से दोपहर 3.42 बजे और नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्पेशल (04098) 14.05 घंटे की देरी से रात 11.35 बजे चलेगी।

2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात