कुरनूल बस हादसे से स्तब्ध हुईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर व्यक्त किया दुख
मुंबई: आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल में बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना से पूरा देश सदमें में हैं। अब इस घटना पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है और इसे विनाशकारी बताया।
रश्मिका मंदाना ने कहा- इसकी कल्पना करना असहनीय है
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस घटना को वास्तव में विनाशकारी बताते हुए नोट लिखा। उन्होंने कहा, "कुरनूल से आई खबर से दिल भारी हो गया। उस जलती हुई बस के अंदर उन यात्रियों पर क्या बीती होगी, इसकी कल्पना करना असहनीय है। यह सोचना कि एक पूरा परिवार, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, और इतने सारे अन्य लोगों ने कुछ ही मिनटों में अपनी जान गंवा दी, वास्तव में विनाशकारी है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

सोनम रघुवंशी को जमानत, लेकिन इंदौर आने पर लगी रोक
इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच
इंदौर के जलूद में 271 करोड़ की सोलर परियोजना तैयार, CM करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर सुबह से लंबी कतारें
Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?