भोपाल।   संस्कृति संचालनालय, नगर निगम, पर्यटन विकास निगम, परिवहन विभाग सहित मंत्रियों के ओएसडी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। इनमें से कई पद तो विभागीय संवर्ग के होने के बाद भी राप्रसे के अधिकारियों की पोस्टिंग से इनमें विवाद बढ़ रहा है। खासकर महिला बाल विकास में अपर संचालक बनाई गई लता शरणागत का काफी विरोध भी हो रहा है। राज्य सरकार ने महिला बाल विकास ही नहीं, बल्कि संस्कृति संचालनालय में भी एनपी नामदेव को संचालक बना रखा है, वहीं राजेश राठौड उप परिवहन आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। नीता राठौर को मुख्य महाप्रबंधक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया गया है, जबकि आशीष कुमार पाठक नगर पालिका निगम उज्जैन में आयुक्त के रूप में पदस्थ हैं। निधि सिंह राजपूत पीएससी में अपर परीक्षा नियत्रंक के पद पर हैं तो संदीप कुमार सोनी श्रीमहाकाल मंदिर उज्जैन के प्रशासक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार ने कुछ चुनिंदा ही राप्रसे के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया हो, बल्कि 32 अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में कार्यरत हैं और इनमें से कई पद तो विभागीय होने के बावजूद राप्रसे के अफसरों को सरकार ने कमान सौंप रखी है। 

ये अधिकारी भी दे रहे सेवाएं 

रिंकेश कुमार वैश्य को क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूति निगम इंदौर, रजनीश कसेरा को आयुक्त ननि देवास, राजकुमार खत्री को आयुक्त नगर निगम सागर, विशाल चौहान को कार्यकारी संचालक औद्योगिक केंद्र भोपाल, प्रकाश सिंह चौहान को मुख्य महाप्रबंधक मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, राजेश राठौड को कार्यपालक संचालक औद्योगिक केंद्र उज्जैन तथा उप परिवहन आयुक्त इंदौर की जिम्मेदारी भी दी गई है। रितु चौहान को उप संचालक मंडी बोर्ड, विजय राज को अपर आयुक्त ननि ग्वालियर, ये तत्कालीन सीएस इकबाल सिंह के समय सीएस सचिवालय में उप सचिव थे। टीना यादव को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल, सुलेखा सुदेश उइके को महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, मनोज कुमार वर्मा भी महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, लोचनलाल अहिरवार क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम जबलपुर, प्रतुल चंद्र सिन्हा को कार्यपालिक संचालक औद्योगिक विकास निगम भोपाल में पदस्थ कर रखा है। 

अमन संभाल रहे पर्यटन निगम 

भूपेंद्र सिंह परस्ते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के अतिरिक्त निज सचिव के रूप में कार्यरत हैं, वहीं वरुण अवस्थी अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल, दश किशन शर्मा आयुक्त नगर निगम सिंगरौली, नरेंद्रनाथ पांडेय को अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर, अनिल बनवारिया को भी अपर आयुक्त ननि इंदौर, राकेश शर्मा उप महाप्रबंधक इंदौर सहकारी दुग्ध संघ, मुनीष सिंह सिकरवार को अपर आयुक्त ननि ग्वालियर, आकाश श्रीवास्तव को कार्यकारी संचालक औद्योगिक केंद्र भोपाल, अमन मिश्रा को महाप्रबंधक मप्र पर्यटन विकास निगम, सुष्टि प्रजापति को कार्यकारी संचालक औद्योगिक केंद्र जबलपुर, संदीप शिवा को सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन तथा कृतिका भीमावत को उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ कर रखा है। इनमें से कई अधिकारी तो जूनियर है, फिर भी उन्हें बडेÞ पदों की कमान सौंपी गई है।