PM Kisan 20वीं किस्त: क्या आपके खाते में आएंगे ₹2000? ऐसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक
देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत इस बार भी लाभार्थियों को 20 वीं किस्त का इंतजार है. बता दें, पिछली बार 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी. ऐसे में इस बार अब ये माना जा रहा है कि जून में अगली किस्त के 2 हजार रुपए आपके खाते में आ सकते हैं. अगर आप भी किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो सबसे पहले लिस्ट में अपना नाम चेक करें. आपका नाम लिस्ट में है या नहीं ये कैसे जानें, आईए आपको बताते हैं.
ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
सबसे पहले आप ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in जाएं. इसके बाद आपको Beneficiary List का ऑप्शन दिखेगा. अब आपको स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी. इसमें आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद जिला, उप जिला और गांव को सेलेक्ट करना है. फिर आपको Get Report पर क्लिक करना है. इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर उस गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी.
किसे मिलेगा पैसा और किसे नहीं?
आपको बता दें, अगर आप पीएम-किसान योजना के लिए पात्र किसान हैं और समय पर अपनी सारी जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है , तो अगली किस्त आपके खाते में आएगी. लेकिन आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, फार्मर आईडी नहीं बनवाई है या फिर अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, तो आपके किस्त पर रोक लग सकती है. इसको लेकर सरकार के साफ निर्देश है कि आप 31 मई 2025 तक eKYC पूरी करवा लें, वरना इस बार भी आपकी किस्त रुक सकती है.
कैसे करें ऑनलाइन eKYC
आप सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें. इसके बाद होमपेज पर जाकर eKYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें. इसके बाद मोबाइल नंबर डालें जो आधार से लिंक हो फिर ओटीपी डालकर आप अपना eKYC पूरा कर सकते हैं. अगर आप इसे खुद से नहीं कर पाते हैं तो आप अपने आस-पास नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी eKYC करवा सकते हैं.

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश