उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
भोपाल: उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना एवं औद्योगिक विकास सहित सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों के कारण मध्यप्रदेश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
अरविंद केजरीवाल AAP नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान