नेता प्रतिपक्ष ने आर्थिक सहायता ड्राइबर, कर्मचारियों के रिश्ेतदारों में बांटी 22.80 लाख रुपए की बंदरबाट, पीसीसी के कर्मचारी भी ओवलाइज
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्वेच्छानुदान निधि के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बांटने में बंदरबाट किए जाने का खुलासा हुआ है। खासकर यह राशि छात्रों, सामाजिक संस्थाओं को बांटी जानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने इसे पीसीसी के कर्मचारियों, निज सचिव, सहायक, गनमैन और ड्राइबर आदि के रिश्तेदारों, पत्नी, पुत्री और पुत्रों में बांट दिया। जबकि नियम है कि जिस व्यक्ति, छात्र को आर्थिक सहायता दी जानी है, उसका पूरा पता, पिता का नाम आदि में आवंटन आदेश में होना चाहिए, लेकिन बांटी गई 22.80 लाख की आर्थिक सहायता में अधिकांश लोग भोपाल निवासी हैं। इससे सवाल उठ खडेÞ हुए हैं। सिर्फ भोपाल निवासियों के नाम पर ये आर्थिक सहायता मंजूर की गई है, उनमें पंकज विश्वकर्मा 40 हजार, लिजा बेन्नी 40 हजार, सोनम बघेल 40 हजार, रमेश प्रसाद चौकसे 40 हजार, प्रज्ञा गोपाले 25 हजार, सुधा सेन 25 हजार, भारती सोनी 40 हजार, मंजूषा त्रिपाठी 40 हजार, सत्यप्रकाश पांडेय 25 हजार, रश्मी शर्मा 25 हजार रुपए, चंचल मिश्रा 25 हजार, रेणु यादव 25 हजार, अनिकेत गौर 25 हजार, बबली सितारे 25 हजार, रीना यादव 25 हजार, प्रेमलता सिंह 25 हजार, लीना विश्वकर्मा 10 हजार, सरला ढिवरे 25 हजार और काजल ढिवरे को भी 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। इसी तरह भोपाल निवासी संख्या शर्मा को 40 हजार, उज्जवल शर्मा 40 हजार, विराज शर्मा 40 हजार रुपए दिए गए है। इनमें अधिकांश लोग निज सचिव, सहायक, गनमैन, ड्राइबर की पत्नी, पुत्री और पुत्र शामिल हैं। इसके अलट विधानसभा अध्यक्ष ने भी लोगों को आर्थिक सहायता राशि दी है, लेकिन वह 5 से 10 हजार तक ही सीमित है। जबकि धार, दमोह और सिंगरौली जिलों के इक्का-दुक्का व्यक्ति को ही आर्थिक सहायता दी है।
पीसीसी के कर्मचारियों और अन्य में भी बांटी राशि
संजय श्रीवास्तव 20 हजार, श्रवण कुमार सिंह 20 हजार, हेमंत तिवारी 40 हजार, विनय कोले 20 हजार, अनूप सक्सेना 10 हजार, श्रीनिवास शर्मा 20 हजार, निज सचिव नरेंद्र शर्मा को 40 हजार, रुपेश हरगवे को 10 हजार, आनंद गौतम को 10 हजार, रमाशंकर दुबे को 10 हजार, ताहिर अहमद खान को 20 हजार, दौलत सिंह को 10 हजार, घनश्याम हरोडे को 10 हजार, भोगी लाला साहू को 20 हजार, विपिन कुमार कौरी, बृजकिशोर चतुर्वेदी, सुभाष देशमुख, संदीप पाटिल को 10-10 हजार रुपए की सहायता दी है। इसके अलावा परासित माटे को 20 हजार, रवि कुमार को 25 हजार, दीपक पाल को 20 हजार, रविराज सिंह को 10 हजार, संजस पाटिल को 10 हजार, मुकेश सिंडे को 20 हजार, मुकेश मालवीय को 20 हजार सहित अन्य लोगों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष से उनके मोबाइल पर चर्चा करनी चाही, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी