बैंड बाजा बारात’ गैंग का भंडाफोड़, चोरी किए गए पैसे, मोबाइल और चांदी के गहने बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के पैसे मोबाइल फोन और चांदी के गहने बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक ये गैंग खासतौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के बड़े वेडिंग वेन्यू को निशाना बनाता था. डीसीपी क्राइम ब्रांच अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि ये गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आता है और शादी के सीजन में दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य बड़े शहरों में सक्रिय हो जाता है. गैंग का सरगना गरीब परिवारों को 10 से 12 लाख रुपये का लालच देकर उनके बच्चों को अपने साथ ले जाता था.
बच्चों को चोरी करने की दी जाती थी ट्रेनिंग
उन्होंने बताया कि बच्चों को चोरी करने की ट्रेनिंग दी जाती थी और फिर वो शादी समारोहों में शामिल होकर मेहमानों की तरह बर्ताव करते थे. गैंग के सदस्य शादी में अच्छे कपड़े पहनकर आते, वहां खाना खाते और पूरी तरह मेहमानों की तरह घुल-मिल जाते थे. फिर जब मौका मिलता तो मेहमानों के बैग, गहने और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे. दरअसल दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही ऐसी चोरी की वारदातों को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की. अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि टीम ने कई वेडिंग वेन्यू के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया. जांच के दौरान शक के आधार पर तीन आरोपियों और एक नाबालिग की पहचान हुई. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास बस स्टॉप पर अपने गांव वापस जाने के लिए खड़े है. इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापा मारा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
रायगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
आरोपियों के नाम अज्जू, कुलजीत और कालू है. तीनों ही मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक इस गैंग में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल होती थीं. ये लोग दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे और चोरी के लिए बच्चों को वेडिंग वेन्यू तक छोड़ने और वापस लाने का काम करते थे. चोरी करने के बाद ये लोग तुरंत फरार हो जाते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो.
पुलिस ने तीन और मामले सुलझाए
- .ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल (12 फरवरी 2025) झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास से गहने चोरी.
- .विक्टोरिया पैलेस (9 फरवरी 2025) नांगली पूना, दिल्ली में 5 लाख रुपये नकद और गहने चोरी.
- .एस.के. मोहित बैंक्वेट हॉल (14 फरवरी 2025) झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया से 4 लाख रुपये नकद और गहने चोरी.

Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण