सुकमा के गुंडराजगुडेम जंगल में सुरक्षा बलों की मुठभेड़, दो नक्सलियों को मार गिराया
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ गांव में हुई। मृतक पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के ससुर कलमू हिड़मा थे। पुलिस ने नकस्लियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
एनकाउंटर में मारे गए दो नक्सली
सुकमा जिले के गुंडराजगुडेम के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया था। इन दोनों की पहचान सोड़ी लिंगे और पोड़ियाम हड़मा के रूप में हुई है। दोनों नकस्लियों पर पांच-पंच लाख रुपये का इनाम था।
सुरक्षाबलों ने इनके पास से एक BGL लॉन्चर, एक 12 बोर रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।
आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने रविवार को सुरक्षाबलों को सामने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था। दिनेश मोडियम मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था और उसके सरेंडर से गंगलूर एरिया कमेटी को एक बड़ा झटका लगा है।
इन घटनाओं से पहले राज्य में 32 लाख के सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें कुख्यात टेकलगुड़म नक्सली हमले में शामिल नक्सल दंपती शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले सात नक्सली साल 2021 में हुए टेकलगुड़म नक्सली हमले में शामिल हैं, जिसमें कुल 22 जवान शहीद हुए थे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट